किसान कल्याण संघ के अनुराग पटेल बने प्रदेश महासचिव

लखीमपुर खीरी- किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केदारनाथ मौर्य व प्रदेश अध्यक्ष अनुज मौर्य व पार्टी से सभी उच्च पदाधिकारियों ने आज प्रेस वार्ता में लखीमपुर-खीरी से अनुराग पटेल को प्रदेश महासचिव नियुक्ति किया नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने कहा कि वह नि:स्वार्थ भाव से किसान भाइयों के लिए हर प्रकार से उनकी समस्या का समाधान कराएंगे व गरीब व असहाय लोगो की सेवा व हर सम्भव मदद करेंगे और संघ के नियमो का पालन करते हुए हर प्रकार से लोगो के बीच जा कर आर्थिक मदद करेंगे इस संघ में उत्तम खेती किस प्रकार की जाए उसके लिए गाँव मे समय-समय पर कैम्प लगाकर लोगों को समझाने का काम भी किया जायेगा अनुराग पटेल लीला-कुआँ से सटे गांव मऊदाऊद के मूल निवासी है इससे पहले यह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति थे और लखीमपुर खीरी से मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ के नगर अध्यक्ष भी है ये समय- समय पर सामाजिक कार्य भी करते रहते है।अनुराग पटेल ने अपने संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।