कार – बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल

मीरजापुर-मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ का है। मोड़ पर हड़िया से बैडाड़ कर्मा सोनभद्र जा रही कार को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर। जिसमे कार सवार समेत पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सड़क पर चल रहे राहगीरो की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा मंडलीय अस्पताल भेजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में सोनभद्र जनपद अंतर्गत कर्मा थाना क्षेत्र के बैडाड़ गांव निवासी भरत राज सिंह 26 वर्ष पुत्र अजय राज सिंह लवकुश 27वर्ष मिना सिंह 50वर्ष पत्नी अजय राज सिंह आकांक्षा16 वर्ष पुत्री अजय राज सिंह आरती सिंह24 वर्ष पत्नी भरत राज सिंह बताए जा रहें हैं।घायलो का इलाज मण्डलीय अस्पताल में चल रहा है और वही बोलेरो गाड़ी धक्का मारने के बाद फरार हो गया।
मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।