कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती आई है: मनीष वर्मा

ग़ाज़ीपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस द्वारा बिना तथ्य के मोदी को बदनाम करना और भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताने को लेकर कड़ी निंदा किया। योजना प्रचार-प्रसार जिला अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती आई है। स्वतंत्रता के बाद जब से सत्ता संभाली गरीबी हटाओ का नारा दिया, छह दशक बीतने के बाद गरीबी नही हटी। हर रक्षा सौदों में उनका भ्रष्टाचार निकला। जब से केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, गांधी परिवार का एक एक भ्रष्टाचार सामने आ रहा। जिससे राहुल गांधी पूरी तरह से बौखला गए और झूठ पर झूठ बोले जा रहे है। राफेल मुद्दे पर कोर्ट से मात खाएं राहुल गांधी संसद में बहस कर रहे थे, तब भी उनका माकूल जवाब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया। राहुल को लग रहा है झूठ बोलकर हमने 3 राज्यों में सत्ता हथिया ली उसी को और आगे बढ़ाया जाए पर जनता सब देख रही है कि किस प्रकार से नियम कानून को ताक पर रखकर बस अनर्गल झूठ बोले जा रहे हैं। जिसका परिवार बेफोर्स, अगस्ता, हेराल्ड केस में सम्मिलित हो, वह झूठे आरोप दूसरे पर लगाएं यह सरासर गलत है। राहुल गांधी पर एक कहावत सटीक बैठती है चोर मचाए शोर पर यह शोर ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। मोदी जी भाजपा की सरकार साफ पाक है। और मैं बता देना चाहता हूं कि आसमान में थूकने वाले को पता नहीं होता कि वह चूक पलट कर उन्हीं के चेहरे पर गिरेगी। 2019 के चुनाव में जनता राहुल गांधी एवं कांग्रेस को करारा जवाब देगी और सच के साथ खड़ी रहेगी। मोदी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेंगी।

रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।