कांग्रेस को झटका: किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह हुए बसपा में शामिल

रुड़की- कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह हुए बसपा में शामिल हो गयें है । हरिद्वार ज़िला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी,उनके पति अशोक चौधरी के अलावा डॉक्टर एसपी बावरा भी बसपा में शामिल हुए है।

जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह चौधरी अशोक कुमार पूर्व विधायक हरिदास सहित कई बड़े नेता आज पार्टी में शामिल कर हरिद्वार जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है।प्रदेश अध्यक्ष बालियान ने बताया कि आगामी दो दिसंबर को प्रदेश का नंबर जिले भर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत सदस्य की एक बैठक की जाएगी जिसमें पार्टी की अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।इस अवसर पर प्रेसवार्ता में पार्टी के अनेक लोग मौजूद रहे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।