कांग्रेस को जिंदा रखना है,तो लोकसभा चुनाव जिताना हैं:जाखड़

राजस्थान/सादड़ी- रणकपुर के शक्तिमाता मंदिर प्रांगण में बुधवार को आयोजित बाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने आह्वान किया कि पाली जिले में कांग्रेस को जिंदा रखने के लिए जिसे भी लोकसभा क्षेत्र से टिकिट दे,उसे जिताना हैं।
उन्होंने कहा कि बाली विधानसभा क्षेत्र में समझौता इसलिए कराना पड़ा कि यह सीट लगातार हार रहे थे। हालांकि उन्होंने पार्टी के समक्ष इस बार जीत का दावा किया था। लेकिन पार्टी का फैसला ही अंतिम होता हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने रणकपुर में ही जमीन खरीद ली हैं और यहीं रहकर अब बाली की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पाली से कोई भी टिकिट लेकर आएगा तो जीतेगा और उम्मीदवार जीतेगा तो वो कांग्रेसजनों की पैरवी और मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी से जनता की सेवा करने आए हैं। उन्होंने बताया कि वे कमजोर घर से उठे हैं। कभी उनके पास पास साबुन तक नही था लेकिन आज उन पर भगवान की कृपा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों की कर्ज माफी व पेंशन राशि बढाकर जनहितकारी निर्णय किया हैं।
पीसीसी सदस्य रतन जणवा ने कहा कि बद्रीराम जाखड़ को ही लोकसभा चुनाव में टिकिट मिलेगा और उन्हें लाखों वोट से जिताना हैं। उन्होंने कहा कि जाखड़ कई असहाय बालिकाओं के सरंक्षक हैं और उनका परिवार पाल पोस रहे हैं। ऐसे मसीहा ढूंढने से भी मिलना मुश्किल है।
समारोह को पीसीसी सदस्य भूराराम सीरवी,जसवंत मेवाडा,मनोहरसिंह मेड़तिया,हरिसिंह करणोत,आदिवासी नेता दलाराम गरासिया,यशपाल सिंह राजपुरोहित,लुणावा सरपंच मोहन चौधरी ने सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
समारोह में कांग्रेस पदधिकारी प्रकाश सांखला,पूर्व जिला परिषद सदय हरिराम डूडी,प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,सरपंच डूंगरसिंह राजपुरोहित,पूर्व पालिका अध्यक्ष शंकर लाल भाटी,पालिका उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष
मदन जोशी,सेवादल के जसाराम मेघवाल, कानाराम बावल,अजीज भाई,ताराचंद हिंगड़,अमृती देवी मेघवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सुथार,पदधिकारी सुरेंद्रसिंह श्रीसेला,छत्तरसिंह राणावत,पूर्ण भन्दर,जगदीशसिंह शिवतलाव,जोराराम आदरा,विशेष पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष राणाराम देवासी,अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष संजय मेवाडा,आईटी कॉर्डिनेटर भवानीसिंह राठौड़,पुष्पेंद्र माली,पार्षद अमृत मीणा,प्रकाश जाट,हितेश मेवाडा, मदनसिंह राजपुरोहित,पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह राजपुरोहित,भोपालसिंह राजपुरोहित,खेलकूद प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नारायण गहलोत, भरत सुंदेशा, रमेश प्रजापति सादडी, अमृत परमार, हरिओम देवड़ा,वसीम नागौरी,पूर्व सरपंच हिम्मताराम जाट माण्डीगढ़, हिम्मताराम जाट करणवा,पदाधिकारी ओमसिंह टाइगर, याकूब मोयला सहित सैकडों कार्यकर्तागण मौजूद थे। समारोह का संचालन सादड़ी नगर अध्यक्ष राकेश मेवाडा व ओमप्रकाश माली ने किया।

‘टिकिट से कांग्रेस नही बनती हैं,विचारधारा से बनती हैं-खुशवीर सिंह

इस समारोह में पहुंचे निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह ने कहा कि टिकिट ही कांग्रेस नही होती हैं,विचारधारा ही असली कांग्रेस होती है। मेरे पिताजी कांग्रेस में थे। उस समय जागीरी हस्तांतरित करना बड़ी बात थी। मैंने गांधीवादी विचारधारा को अपनाते हुए कांग्रेस को अपना माना हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने कलफ लगे वस्त्रों को नही पहनने को संकल्प बद्ध हैं। केवल वस्त्रों से कांग्रेस नही बनती,सादगी और विचारधारा से कांग्रेस बनती हैं।

उन्होंने कहा कि मारवाड़ जंक्शन की जनता ने उन्हें अपनाया हैं। चुनाव जितने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संदेश भेज दिया कि वे कांग्रेस को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि कभी अंतरात्मा को आवाज पर वी वी गिरी राष्ट्रपति बने थे। उसी आवाज से वे भी विधायक बने हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा ने सिवाना से टिकिट की ऑफर दी थी। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में थे,है और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें टिकिट कटने कीे चिंता नही थी। उन्हें इसलिए खड़ा होना पड़ा। क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी बुरी तरह से हार रहा था। उन्हें प्रत्येक बूथ स्तर पर काम कर रखा था और एक-एक बूथ का गणित जानते थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला धर्म हैं,निष्ठा पूवर्क काम करना। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग के वक्त जब इंकलाब का नारा लगता था कि लोग घर-घर कहते थे जिंदाबाद। उन्होंने भी मारवाड़ में ऐसा ही इंकलाब लाया हैं। वे अब जालोर,सिरोही व पाली में इंकलाब लाएंगे। जहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जरूरत होगी,पहुंचेगे।
उन्होंने कहा कि अगले दिनों में वे अपने क्षेत्र में सामाजिक आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मारवाड जंक्शन से जो चिंगारी निकलेगी वो देश व प्रदेश की दशा और दिशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक है और कभी दो नही हो सकती। उन्होंने अपना संबोधन ‘ जय कांग्रेस’ के जय घोष के साथ समाप्त किया और समारोह से तुरंत प्रस्थान कर गए।बाद में पूर्व सांसद जाखड़ ने खुशवीरसिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंनेे कांग्रेस को मजबूत किया। जीतते ही चलाकर कांग्रेस समर्थन दिया। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।