कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील चौधरी व सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजसिंह माजरा बीजेपी में शामिल

गंगोह /सहारनपुर- कांग्रेस के पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजसिंह माजरा बीजेपी में शामिल हुए ।
गंगोह विधानसभा उपचुनाव से पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी में जिले के दो महत्वपूर्ण नेताओ की एंट्री हो गई।
गंगोह के संगम गार्डन में आज एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और सांसद प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में पूर्व विधायक सुशील चौधरी व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजसिंह माजरा ने अपने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में एंट्री कर ली।
दोनो ही नेताओ को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।उपचुनाव में भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही, क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही हैं।
इस दौरान गँगोह विधानसभा चुनाव प्रभारी सासँद विजयपालसिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री विजयबहादुर पाठक सदस्य विधानपरिषद, ब्लॉक प्रमुख विजेन्द्र सिंह,पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।