कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण कर स्वागत

चंदौली- खबर चन्दौली जनपद के डीडीयू नगर से जहा आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना का कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कालीमहाल स्थित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। तत्पश्चात कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह मे निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना कांग्रेस के निष्ठावान, समर्पित सिपाही है। प्रदेश कमेटी मे 41 लोग पदाधिकारी बनाये गये है। जिसमें चंदौली जनपद से देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना भी मनोनीत हुए है। राष्ट्रीय छात्र संगठन से राजनीति की शुरूआत करने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं।
कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस वक्त जूझारु व जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रही हैं। जो निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगी। देवेंद्र प्रताप सिंह युवा, ऊर्जावान व समर्पित कांग्रेसी हैं।
समारोह मे देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि आज इस गर्मजोशी के स्वागत से मैं आप सबका आभारी हूँ। कही न कही आप सब सहयोगियों के आशीर्वाद, समर्थन से इस पद की जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, राकेश सिंह, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह,नवीन पांडेय, कमरुल बारी, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, बालगोविंद, आफताब पप्पू, नेहाल अख़्तर, गुफरान पप्पू, कन्हैया केशरी, भगवान दास यादव, मोनु गुप्ता, दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता, दीपू,संजय मौजूद रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।