कसा शिकंजा तो सनी हत्याकांड के पांचवे आरोपित नाजिम ने किया सरेंडर

बरेली। सनी हत्याकांड मे नामजद फरार पांचवा आरोपित नाजिम पर चौतरफा शिकंजा कसा तो मंगलवार की सुबह थाने पहुंच कर उसने सरेंडर कर दिया। सोमवार को कैंट स्थित उसके प्रतिष्ठान पर किए गए अतिक्रमण पर कैंट बोर्ड ने बुलडोजर चला दिया था। आरोपित का कैंट पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया था। इसी के बाद आरोपित ने थाने मे सरेंडर कर दिया। बीती 26 जून को कैंट के सदर बाजार मे रोटी को लेकर हुए विवाद मे सैन्य कर्मी के बेटे सनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सनी आईवीआरआई मे सुरक्षा गार्ड के रूप मे कार्य करते थे। हत्याकांड मे पुलिस ने पांच आरोपितों जीशान, मुजीब, वाहिद, नाज़िम व एक अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। चार आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन नाजिम फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए तमाम दबिश दी गई लेकिन पुलिस नाकाम रही। लिहाजा शिकंजा कसने के लिए सोमवार को उसके प्रतिष्ठान पर किए गए अतिक्रमण पर पहले बुलडोजर चला। फिर उसका एनबीडब्ल्यू लिया गया। एनबीडब्ल्यू होते ही उसने घुटने टेक दिये और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उससे पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों की माने तो इस दौरान नाजिम ने खुद को बेकसूर बताकर कर हत्या मे शामिल होने से इंकार कर दिया। कैंट इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।