फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जनपद के चर्चित कवि कमल कांत तिवारी को मुम्बई मे श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें नेहरू युवा केन्द्र व पूर्वाचल मानस मण्डल मुम्बई के तत्वावधान मे मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई के कविवर्य कुसुमाग्रज सभागृह, सांताक्रुज मे हुए बसन्तोत्सव-2025 के अन्तर्गत विराट कवि सम्मेलन मे प्रधानमन्त्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पाल व देवेन्द्र तिवारी, महामन्त्री उत्तर भारत संघ व अन्य अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। कमल कांत तिवारी की इस उपलब्धि पर डॉ संजय कुमार, राजपाल सिंह, ठाकुर मुन्ना सिंह, उसहैत के पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता, अटल भारद्वाज, शिक्षक नंदकिशोर पाठक, ऋषिपाल सिंह, विपिन तिवारी, डॉ शैलेष पाठक, प्रियंक तिवारी, संदीप तिवारी, कवि मुकेश कमल, विश्वजीत सिंह निर्भय, उर्मिलेश सौमित्र,मिलन कुमार मिलन आदि साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।।
बरेली से कपिल यादव