कम्युनिस्ट पार्टी का जिला समाहर्ता के समक्ष राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन

बिहार : समस्तीपुर जिले में आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में जिला समाहर्ता के समक्ष त्रिपुरा और बंगाल में जनतंत्र की हत्या के खिलाफ उपेंद्र राय की अध्यक्षता में राष्ट्रव्यापी धरना का कार्यक्रम किया गया। धरना को सम्बोधित करते हुए सी०पी०आई के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा -आरएसएल की जोड़ी हिंसक मुहिम चला रहा है। धरनार्थियों ने त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में जनतंत्र पर हमला को खिलाफ करते हुए वहां जनतंत्र बचाने और शांति व्यवस्था कायम करने की मांग करती है।बिहार को सुखा ग्रस्त की आज मोदी सरकार की नीति किसान मजदूर नौजवान और महिला विरोधी है।इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने हेतु पार्टी संगठन और जन को मजबूत कर जन संघर्ष को तेज करने का आहवान किया गया।मौके पर राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार सी०पी०आई जिला मंत्री रामाश्रय महतो सी०आई०टी०यू नेता रघुनाथ राय, सत्यनारायण सिंह, राम सागर पासवान, सुरेश महतो,अवधेश मिस्र, लाला प्रसाद, कृष्ण कुमार सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।