कड़ी सुरक्षा में बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे साक्षी मिश्रा व अजितेश: एयर इंडिया के विमान से गए दिल्ली

प्रयागराज- भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की पुत्री साक्षी व उसके पति अजितेश कुमार को कड़ी सुरक्षा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश का उत्तर प्रदेश पुलिस पालन कर रही है। हाईकोर्ट से साक्षी और अजितेश को पुलिस सुरक्षा में दोपहर ढाई बजे बमरौली एयरपोर्ट ले जाया गया। उन दोनों को शाम को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। फ्लाइट रात करीब पौने आठ बजे बमरौली सिविल एयरपोर्ट पहुंची। इसी फ्लाइट से आधे घंटे बाद साक्षी और अजितेश ने दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस टीम एयरपोर्ट मुख्य टर्मिनल के बाहर मौजूद रही।

इससे पहले पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच साक्षी और अजितेश को बमरौली एयरपोर्ट ले जाया गया। प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर इनको गुप्त मार्ग से वेटिंग लाउंज में लाया गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस लव मैरिज करने वाली भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उसके पति अजितेश को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित जगह लेकर रवाना हो गई।

साक्षी की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई थी, जहां कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध करार देते हुए सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की हिदायत दी थी। इसके बाद कोर्ट से बाहर निकलते हुए अजितेश से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद जज ने दोनों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें कोर्ट रूम में ही बैठा लिया। इसके बाद में पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच गेट नंबर दो से बाहर निकालकर बमरौली एयरपोर्ट ले गई। जज ने एसपी सिटी (प्रयागराज सिविल लाइंस) और कैंट पुलिस को साक्षी और अजितेश दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने क़ा आदेश दिया है। साक्षी और अजितेश की सुरक्षा में सीओ सिविल लाइंस और कैंट थाने की पुलिस लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।