ओएलएक्स पर आईफोन बेचना पड़ा महंगा, नाश्ता कराकर थार सवार ठग फोन लेकर फरार

बरेली। ओएलएक्स पर आईफोन बेचने का विज्ञापन देख ठग ने मोबाइल खरीदने की बात कहते हुए मोबाइल मालिक को होटल मे बुलाया। उसे चाय नाश्ता कराया और फिर थार कार से मोबाइल लेकर फरार हो गया। जानकारी करने पर पता चला की ठग ने फर्जी आधार कार्ड से होटल का कमरा बुक कराया था। कैंट के सैदपुर खजुरिया निवासी फहीमउद्दीन ने बताया कि रुपये की जरूरत के चलते उन्होंने अपना आईफोन बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था। जिसे देखकर उन्हें देव नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया और बताया कि वह मेरठ का रहने वाला है। जिसके बाद दोनों के बीच में 1.17 लाख में मोबाइल का सौंदा हो गया। जिसके बाद देव ने 26 जुलाई को फहीमउद्दीन को पवन विहार के पास एक होटल में बुलाया। वहां पर उसने उन्हें चाय नाश्ता कराया और फिर अपनी पास के कमरे में रुकी अपनी आंटी को मोबाइल दिखाकर आने की बात कही। जिसके बाद वह मोबाइल लेकर चला गया। जब काफी देर तक देव नही लौटा तो उसने होटल में उसके बारे में पता किया। जिसके बाद सीसीटीवी देखने पर पता चला की फरार ठग थार कार से आया था, और फोन लेकर फरार हो गया। जांच में यह भी पता चला की उसने होटल का कमरा मोहम्मद अली के फर्जी आधार कार्ड से बुक कराया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ठग को फोन किया तो उसने अपना नाम दानिश निवासी मेरठ बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *