एस्मा लगने के बावजूद धरने पर बैठ रहे लेखपालों पर चला चाबुक: 6 लेखपाल निलंबित

सहारनपुर- कार्यवाही से बचने को 3 लेखपाल काम पर लोटे 20 लेखपाल पर भी लटकी निलंम्बन की तलवार परिवीक्षा दौरान हड़ताल पर गए। लेखपालों पर होगी बर्खास्तगी की कार्यवाही
तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि पिछले कई दिनों से लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर जनता के कार्यो को बाधित कर रखा है जिससे आम जनमानस को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है जिसके चलते शासन स्तर पर भी इन लोगो से वार्ता हुई परन्तु जब ये नही माने तो सरकार की ओर से एस्मा लगाने के आदेश हुए और इनके खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा गया।
इसी कार्यवाही के चलते 26 लेखपालों को नोटिस जारी किए थे जिसमें से केवल 3 लेखपाल कटार सिंह वीरेंद्र सिंह नाथीराम काम पर लौट आये जबकि काम पर ना लौटने पर लेखपाल संघ के मंत्री राजेश राहुल कुमार अंशु तोमर दीपा कुमारी रघुवीर सिंह इसरार को निलंबित कर दिया गया है वही 20 लेखपालों के खिलाफ भी देर रात तक कार्यवाही हो जाएगी।
वही तहसीलदार ने चेताया कि इस कार्यवाही में शासन के निर्देश के तहत परिवीक्षा दौरान हड़ताल पर जा रहे लेखपालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही हो जाएगी ।वही इस कार्यवाही से तहसील में हड़कम्प मचा है।
वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शायद कुछ लेखपाल देर रात तक हड़ताल से वापिस लौट सकते है।
– सुनील चौधरी, सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।