एसआई ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में दी अर्जी, मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर को

बरेली। थाना कैंट के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही के अलावा सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक एसआई ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 7 अक्टूबर की तारीख लगाई है। एसआई संजय सिंह ने अपने वकील यशेंद्र सिंह के द्वारा दाखिल की अर्जी में कहा कि है वह थाना कैंट, बरेली में तैनात था। सीओ अशोक सिंह यादव के कहने पर प्रभारी निरीक्षक कैंट धर्मेंद्र सिंह और उनका स्टाफ उन्हें बेवजह प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर उसने अपना इस्तीफा शासन को भेज दिया। इसकी जांच शुरू हुई तो 17 अगस्त 2020 को सीओ अशोक कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से षडयंत्र रचा। इसी के तहत लॉकडाउन में बिना किसी अनुमति के कांस्टेबल अश्वनी कुमार की जन्मदिन पार्टी का भव्य आयोजन युगवीणा गेस्ट हाउस में कराया गया। इसमें डेढ़ सौ से अधिक लोग शामिल हुए। पार्टी में एसआई संजय को बुलाने के लिए कांस्टेबल अश्वनी कुमार ने उनसे कई बार कहा जब मैं एसआई संजय रात करीब दस बजे युगवीणा गेस्ट हाउस पहुंचा तो उस वक्त इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र, सिपाही अश्वनी और एसआई प्रवीण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करते वक्त इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के कहने पर कांस्टेबल अश्वनी ने संजय की सरकारी रिवाल्वर छीनकर उनके ऊपर गोली चला दी। एसआई संजय का आरोप है कि इन लोगों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अस्पताल ले जाने के बजाय थाना कैंट ले गए। वहां उन्हें तड़पता छोड़कर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। वहां भी समय व्यतीत करते रहे जिससे उनकी मौत हो जाए। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।