एबीवीपी कार्यकर्ता और कॉलेज के गार्ड के बीच हुई तीखी नोकझोंक

बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और बरेली कॉलेज के कर्मचारी के बीच मंगलवार को तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ता हर्ष माहेश्वरी और कर्मचारी सुनील ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दे डाली। मामला चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा पा सूचना दी गई। मौके पर प्रॉक्टोरियल टीम के साथ पहुंची और दोनों को शांत कराया। मेरे कॉलेज में मंगलवार से नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते इतने दिनों से कालेज की पढ़ाई बंद थी। शासन के आदेश के बाद अब कॉलेज व महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू की गई है। इसके चलते मंगलवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक थी। इसके साथ ही कॉलेज में पोस्‍टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। बरेली कॉलेज के कई गेट हैं। कालीबाड़ी की तरफ वाले गेट से एबीवीपी कार्यकर्ता हर्ष माहेश्वरी मंगलवार को कॉलेज आ रहा था। उस समय दोपहर के करीब डेढ़ बजे थे। कॉलेज के गेट पर कर्मचारी सुनील तैनात था। एबीवीपी कार्यकर्ता हर्ष माहेश्वरी को आता देखकर कर्मचारी सुनील ने उससे उसका नाम पूछ लिया इस पर एबीवीपी कार्यकर्ता हर्ष भड़क गए। गार्ड सुनील और एबीवीपी के कार्यकर्ता हर्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कर्मचारी का कहना है कि सोमवार को भी हर्ष ने अभद्रता की थी। वही हर्ष का कहना है कि कर्मचारी ने गलत तरीके से बात की। चीफ प्रॉक्टर के हस्तक्षेप करने पर दोनों को समझाकर मामला शांत कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।