एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने बोनस को लेकर किया प्रदर्शन

बरेली। एआईआरएफ के आह्वान पर पूरे भारतवर्ष में बोनस की मांग को लेकर इज्जतनगर मंडल की सभी शाखाओं में धरना प्रदर्शन व जुलूस निकालकर भारत सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। इसी क्रम में इज्जतनगर के कुदेशिया फाटक, मंडल कार्यालय एवं यंत्रालय गेट पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने अपनी शहादत देकर बोनस को हासिल किया था। 1978 में जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ तब पहला बोनस 20 अक्टूबर 1979 को 15 दिन का भारत सरकार द्वारा घोषणा किया गया। तब से लेकर आज तक लगातार उत्पादकता आधारित बोनस मिलता रहा है किंतु कोरोना महामारी की आड़ में सरकार वर्ष 2019-20 का बोनस जबकि उस समय न ही कोरोना था और न ही लॉकडाउन था। फिर भी उस अवधि का बोनस नहीं दे रही है जो रेल कर्मचारियों के साथ अन्याय है। बीएन सिंह ने बताया कि सरकार मजदूरों की ताकत को तोड़ने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है और रेलवे को निजी हाथों में देने का प्रयास कर रही है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभा को मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, नूतन प्रकाश, आराम सिंह, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार, एन.सी. पन्त, सोमनाथ बनर्जी, वर्कशॉप मंडल मंत्री राम किशोर, मंडल अध्यक्ष बृजपाल सिंह, संयुक्त मंत्री परवेज अहमद, धर्मपाल, मनोज कार, अनुराग शुक्ला इत्यादि ने भी संबोधित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।