उरुवा पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग का मामला पकड़ा तूल

*कार्यकर्ताओं ने उरुवा थानाध्यक्ष पर कार्यवाही की किया मांग

गोलाबाजार/ गोरखपुर – उरुवा थाना अंतर्गत उरुवा चौराहे पर पुलिस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर की गई बर्बरता और अमानवीय कृत्य को लेकर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता लामबंद हो गए।उन्होंने उच्चाधिकारियों से विभागीय कार्यवाही के साथ एसओ उरुवा को सस्पेंड करने की माँग किया है। एक बैठक में सीओ गोला श्यामदेव, बांसगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान, गोरखपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मार्कंडेय राय, महिला मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के संयोजक नित्यानंद मिश्र, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दुबे, चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नीरज दुबे के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष उरुवा दिनेश कुमार के निलंबन की बात कही। सांसद कमलेश पासवान ने एसएसपी महोदय से बात कर 24 घंटे का समय दिया और कहा कि यदि थानाध्यक्ष उरुवा दिनेश कुमार को निलंबित नहीं किया गया तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। एसएसपी महोदय ने स्थानीय सीओ को जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया। गौरतलब है कि कल शाम को उरुवा क्षेत्र में हो रहे बालू के अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायत भाजपा नेता गौरीशंकर मिश्रा, नीरज दुबे, अमित चन्द पांडेय ने थानाध्यक्ष से की थी। जिसपर थानाध्यक्ष द्वारा खनन माफियाओं पर कार्यवाही न करते देख भा जपा कार्यकर्ता सड़कपर उतर कर जाम कर दिए ।उरुवा पुलिस सड़क जाम हटवाने पहुची तो भ ज पा कार्यकर्ताओ व पुलिस के बीच झड़प हो गयी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस बल को भीड़ हटाने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा। जिसमे दोनो तरफ के लोग घायल हुए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।