उपभोक्ता सहकारी संघ के डायरेक्टर बनने पर राजकुमार शर्मा का स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के डायरेक्टर बनकर पहली बार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में आएं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में डायरेक्टर निर्वाचित होने के बाद पहली बार आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए भाजपाइयों ने नगर पंचायत कार्यालय में समारोह रखा। जिसमें उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के प्रदेश के प्रतिनिधि के रुप में चुने जाने वाले राजकुमार शर्मा का जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना समेत भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। डायरेक्टर राजकुमार शर्मा ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं। पार्टी के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। जिसका नेतृत्व प्रदेश स्तर पर योगी और राष्ट्रीय स्तर पर मोदी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओ का सम्मान न करने वाले अधिकारी सुधर जाये। कोराना काल मे सरकार की योजनाओं का लाभ गरीव और पीड़ित जनता को नही नहीं चला पा रहे हैं ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष संजय चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, कन्हैया लाल, राजेश अग्रवाल, संजीव शर्मा, राजीव गुप्ता, सुचित अग्रवाल, सुधीर पोरवाल, चक्रवीर चौहान, रविन्द्र सिंह, अनूप सिंह, प्रशांत पटेल, मनोज थपलियाल, दक्ष शर्मा, कैलाश शर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि भाजपाई मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *