उत्तराखंड स्थाई राजधानी गैरसैंण आन्दोलन109 वें दिन भी जारी

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड गैरसैण आज 109 दिन भी जारी रहा। आज रणजीत शाह व महावीर पुण्डीर का अनशन दसवें दिन भी जारी रहा।
भाजपा विधायक महेश नेगी पहुंचे अनशन स्थल
कल मुख्य मंत्री से हो सकती है आन्दोलनकारियों की वार्ता।

जानकारी के अनुसार गैरसैंण राजधानी संघर्ष समिति द्वारा पिछले 109 दिनों से लगातार जारी आन्दोलन में पहली बार सत्तारूढ़ दल भाजपा के विधायक महेश नेगी ने आन्दोलन स्थल पहुंच कर आन्दोलनकारियों से वार्ता की।आमरण अनशन कारी रणजीत शाह व महावीर पुण्डीर का अनशन दसवें दिन जारी है और दोनों के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आयी है।
उन्होंने गैरसैंण राजधानी के सवाल को औचित्यपूर्ण बताते हुए कहा- सदन में उन्होंने गैरसैंण राजधानी का विषय उठाया है और सरकार गम्भीरता से गैरसैंण में मूलभूत सुविधाओं के विकास और राजधानी बनाने की ओर बढ रही है।उन्होंने कहा सरकार के पास जो फीड बैक है उसमें इस आन्दोलन को कांग्रेस का आन्दोलन बताया गया है और आन्दोलन स्थल पर आकर हम कह सकते हैं कि यह जनता का आन्दोलन है।उन्होंने कल रविवार सायं तक मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया।
संघर्ष समिति अध्यक्ष चारु तिवारी ने कहा- 109 के आन्दोलन में सरकार का आन्दोलनकारियों से संपर्क न साधना चिंता का विषय है। लोग आन्दोलित हैं, अनशनकर रहे हैं और सरकार उनकी परवाह नहीं कर रही है। अब आन्दोलन के पास दो रास्ते हैं सरकार वार्ता करे या आन्दोलनकारी अगली रणनीति तय कर आन्दोलन तेज करें।
उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा -सरकार को आन्दोलनकारियों से वार्ता करनी चाहिए जो लोकतंत्र का सामान्य शिष्टाचार है। उन्होंने कहा- आन्दोलन को किसी पार्टी विशेष का बता कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड सकती है।
विधायक महेश नेगी ने कहा- जनता जितना चाह रही है सरकार उससे बडा पिटारा लेकर आ रही है।
इस अवसर पर अनशनकारी रणजीत शाह व मावीर पुण्डीर, प्रवीण सिंह, धूमादेवी, वैशाली देवी, कमला पंवार, सरोज शाह, कृष्णा नेगी, जसवंत बिष्ट , जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह, पूर्व सैनिक पूरनसिंह मेहरा, नन्दनसिंह, जगदीश गढवाली, मंजू बिष्ट, लक्ष्मण पंवार, सरिता शाह , खिमुली देवी आदि उपस्थित थे।

-इन्द्रजीत सिंह असवाल ,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।