उत्तराखंड:कांग्रेस पार्टी ने किया महिला कांग्रेस शक्ति एप्स लाँच

उत्तराखंड/ देहरादून – अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार, राजीव भवन राजपुर रोड़, देहरादून में महिलाओं को बडी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस का ‘‘शक्ति’’ ऐप लाॅच किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी श्रीमती सुनीता सहरावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती सुनीता सहरावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस ऐप के माध्यम से हम दूर दराज के गांव, से लेकर बूथ, शहर व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति ऐप लाॅच किया है जिसके माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुडेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सूचना क्रांति का समय है इस युग में प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गांव का हो या शहर का हो सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है। उन्होने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देष बनाने की बुनियाद स्व0 राजीव गांधी जी ने रखी थी। स्व0 राजीव गांधी जी ने आई.टी. के जिस पौधे को रोपकर भारत को आई.टी. गुरू बनाने का सपना देखा था आज वह बट वृक्ष के रूप में हमारे सामने है।
प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि शक्ति ऐप के माध्यम से सभी कार्यकर्ता अपनी बात सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा कांग्रेस के लिए किये जा रहे संघर्ष को पहचाना जायेगा तथा आपको सम्मानित किया जायेगा। श्रीमती सरिता आर्य ने सीधे संवाद के लिए बनाये गये इस ऐप के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, विधायक हरीश धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, महिला राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत, नजमा खान, बीना जोशी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मीना रावत, बाला शर्मा, बिमला मन्हास, खष्टी बिष्ट, आशा बिष्ट, निर्मला जोशी, सरोज देवराड़ी, संयोगिता रानी, अल्पना जदली, बिमला पाण्डे, जेबा खान, रंजना रावत, जसवीर कौर, कहकषा, सुमित्रा ध्यानी, ममता सहलवाल, फातिमा अहमद, लता तिवारी, प्रभा पाण्डे, बिमला आर्य, शशि वर्मा, पुष्पा नेगी, मोना वर्मा, सुमन पंत, अनुराधा तिवारी, सुन्दरी देवी, बबली देवी, सावित्री थापा, पदमा चैहान, आषा षर्मा, मधु सेमवाल, सुषीला देसाई, बीना बिश्ट, देविका रानी, दीपा षाह, योगेष खण्डूजा, मधु चैहान, सुषीला षर्मा, बीना चैहान, साधना तिवारी, पूनम कण्डारी, कृश्णा बहुगुणा, कान्ता क्षेत्री, आषा टम्टा, परिणीता बडोनी, षांति रावत, गायत्री, उशा देवी, रजनी रावत, रेणु नेगी, जागृति वषिश्ठ, मधु जोषी, रेखा चैधरी, सराज षर्मा आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
– इंद्रजीत सिंह असवाल,पाैडी गढ़वाल उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।