उजियारपुर लोकसभा स्तरीय किसान कल्याण सम्मेलन का किया गया आयोजन

विभूतिपुर/समस्तीपुर- भारतीय जनता पार्टी उजियारपुर लोकसभा स्तरीय किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री जगरनाथ ठाकुर, जिला अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान पूरे लोकसभा क्षेत्र से तरुनिया मैदान में जुटे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी और संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री जयप्रकाश राय ने किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद श्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार ने 4 वर्षों में किसानों के लिए 44 करोड़ 60 लाख रुपया किसानों के लिए खर्च किए, जो कि पिछली सरकार से 3 गुनी है। उन्हीने कहा कि किसानों की बिजली मिले इसके लिए प्रत्येक बुधवार को बिजली कैम्प लगाई जा रही है, साथ ही सांसद ने कहा कि आवेदन करने के 1 महीने के अंदर अगर बिजली कनेक्शन नहीं मिला अधिकारियों पर करवाई तय है। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मात्र 75 पैसे बिजली दे रही है। सांसद ने कहा कि देश के सोना को गिरवी रख कर कांग्रेस ने इतना कर्ज लिया कि उसके ब्याज और कर्ज मुक्ति मोदी सरकार कर रही है।सांसद ने कहा कि मोदी सरकार इनपुट योजना के तहत 6 करोड़ किसानों सीधे लाभ पहुंचाया गया। सांसद ने कहा कि किसानों की फसल की खरीद बिक्री के लिए सहकारिता मंत्री राणा रंधीर जनबरी के प्रथम सप्ताह में समीक्षा करेंगे।पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरा धर्म और कर्म सब्जीवाला का है, और जब मैं मंत्री था तब पूरे राज्य के प्रत्येक जिले में सम्राट अशोक के नाम को आगे बढ़ाने का काम किया। और उन्हीने किसानों से आग्रह किया कि कहो दिल से नित्यानंद फिर से। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का बजट 4 गुणा करने का काम किया, उन्होंने कहा कि राहुल ग़ांधी को इस देश की संस्कृति और मिट्टी के बारे में पता नहीं है।भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने कहा कि जब जब भाजपा सरकार बनी है, किसानों के अच्छे दिन आए हैं।
कार्यक्रम में केराई के टिकेंद्र प्रसाद सिंह साहित आधा दर्जन लोग भाजपा में शामिल हुए।कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत झा चुनचुन, डॉ हरिओम शाही, मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, उतरी मंडल संयोजक अरविंद कुमार, बाबू साहब झा, रामसागर कुशवाहा, घनश्याम रॉय, ओमप्रकाश भुवन, सत्यनारायण महतो,महेंद्र महतो, सतीश झा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज लाल, राजकुमार राय, जयमंगल यादव, मनोज सिंह, राजकपूर सिंह, उमाशंकर सिंह, रामबालक पासवान, रामकांत यादव, रबिन्द्र पासवान, कपिलदेव चौधरी, चंदन मिश्रा, संतोष रॉय, दीपक झा, अमरेंद्र अमर, शाश्वत सत्यम,अभिषेक कश्यप झा, मुरारी झा, गिरीश झा, सहित हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्ट :- रंजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।