लखनऊ, बरेली। यूपी के मुख्यमंत्री ने जब से ई-श्रम कार्ड वाले श्रमिकों के लिए 500 रुपये महीना देने की घोषणा की है तब से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की बाढ़ आ गई है। रजिस्ट्रेशन कराने मे बरेली का पांचवा स्थान है। घोषणा से पहले यूपी मे हर दिन औसतन 4 लाख रजिस्ट्रेशन होते थे। वही अब यह संख्या 7.5 गुना बढ़कर 30 लाख से अधिक हो गई है। आपको बता दें कि सरकार मार्च 2022 तक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 500-500 रुपये उनके बैंक खातों में भेजने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद यूपी में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों की संख्या में बहुत बड़ा उछाल आया है। 18 दिसंबर को 4 लाख 18 हजार 217 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेश कराने वाले यूपी के जिलों मे कुशीनगर अव्वल था लेकिन अब यह खिसक कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। अब सीतापुर ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले लोगों की लिस्ट में प्रदेश में नंबर वन है। यहां अब तक 1140681 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। गोरखपुर को पछाड़कर जौनपुर 1111528 श्रमिक कार्ड धारकों के साथ दूसरे नंबर पर है। अब तीसरे स्थान पर गोरखपुर है। इसके अलावा टॉप पांच मे हरदोई और बरेली भी आ गए है। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश मे हुए है। यहां 4.47 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुछ दिन पहले तक यहां केवल 2.5 करोड़ लोग ही रजिस्टर्ड थे, लेकिन योगी सरकार की 500 रुपये महीना देने की घोषणा के बाद इसमें बाढ़ आ गई है।।
बरेली से कपिल यादव
