इस सरकार में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं:ललितेश पति त्रिपाठी

मिर्जापुर- एक महीने से मिर्जापुर में की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में तो हत्या, हत्या की कोशिश, लूट-पाट एवं अन्य अपराध बढ़े है। लेकिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक अदिती सिंह जी पर हुए जानलेवा हमले ने सूबे की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। भारतीय जनता पार्टी, यूपी में जंगलराज खत्म करने के नाम पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन अब इस सरकार में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। ललितेशपति त्रिपाठी
ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की विधायक अदिती सिंह जी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग के लिए जा रही थीं। तभी उनपर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला रायबरेली संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के इशारे पर हुआ, क्योंकि उनके भाई के खिलाफ जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव आया था। संभावित हार की बौखलाहट में एक जनप्रतिनिधी पर किए गए हमले की जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। ललिलेतशपति त्रिपाठी ने कहा कि आज मिर्जापुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी का आगमन है, उन्हें जवाब देना होगा कि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार में कानून व्यवस्था आखिर क्यों चरमरा गई है।

मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।