बरेली- आज होटल श्री महावीर राजेंद्र नगर बरेली में आईबीएफए बरेली मंडल का गठन एवं सम्मान समारोह हुआ।आईबीएफए बरेली मंडल की टीम का गठन आईबीएफए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान के द्वारा किया गया।
सम्मान समारोह में राष्टीय अध्यक्ष और उनके साथ आई यूपी की टीम के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मान किया गया।
आईबीएफए की राष्टीय टीम ने नदीम खान को पूर्ण बहुमत से आईबीएफए बरेली मंडल का अध्यक्ष पद से मनोनीत किया गया। नदीम खान की आईबीएफए बरेली मंडल टीम मे पंकज अग्रवाल (बरेली) जनरल सेक्रेटरी, असीम अहमद (बदायूं)कोषाध्यक्ष, प्रवीण भारद्वाज आईबीएफए चेयरमैन, निशार पहलवान आईबीएफए बरेली मंडल सेक्रेटरी, अनुराग शर्मा जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।
नदीम खान ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आईबीएफए बरेली मंडल की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते है।इस अवसर पर जॉइंट सेक्रेटरी शेखर लाल गुप्ता ,आलम सिद्दीकी,राहुल गुप्ता,मिस्टर एशिया देवेंद्र गंगवार तथा राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी बॉबी छावड़ा उपस्थित रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
