आल इंडिया एन्टी क्रप्शन एंटी क्राइम सेल ने किया सहारनपुर कार्यकारिणी का गठन

सहारनपुर- राष्ट्रहित को समर्पित संस्था, आॅल इण्डिया एन्टी क्रप्शन एन्टी क्राईम सेल (रजि.) द्वारा घण्टाघर स्थित एक सभागार में अपनी जिला कार्यकारिणी सहारनपुर का गठन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी गुलशन कुमार निरंकारी रहे। सभा का आरम्भ राष्ट्रीय गीत वन्देमात्रम से हुआ उपरान्त मंचासीन व्यक्तियों ने भारत माता के वीर सपूतों को याद कर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.एस.बब्बर द्वारा सूरजप्र्रकाश ठक्कर को जिला चेयरमैन व सतीश कुमार साहनी को जिलाध्यक्ष को संयुक्त रुप से संगठन की गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाकर उनको व उनकी सम्पूर्ण सहारनपुर जिला कार्यकारिणी को बधाई प्रकट की। उन्होंने बताया कि संगठन राष्ट्रहित व समाजहित के लिए सदैव तत्पर रहने वाला संगठन है। इसी के साथ समाज में फैल रहे भ्रष्टाचार और अपराध से ग्रसित नागरिकांे को शासन-प्रशासन के साथ अपनी टीम के साथ सहयोग करने का भी कार्य कर रही है। आज सहारनपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए हर्ष के साथ-साथ उपरोक्त कार्यकारिणी को जो नये दायित्व सौपे गये हैं, आशा है वह इस गरिमापूर्ण पद को पूर्ण ईमानदारी व लग्न के साथ निभाऐंगे। संगठन में अनुशासन और भारतीय संविधान के प्रति सच्ची श्रृ(ा और निष्ठा सर्वोपरि है।
जिला चेयरमैन सूरजप्र्रकाश ठक्कर व जिलाध्यक्ष सतीश कुमार साहनी ने संयुक्त रुप से कार्यकारिणी के विस्तार के साथ-साथ मुख्य संरक्षक विवेक मनोचा, जिला महामंत्री सुमित अरोड़ा व प्रवीण चावला, कोर्डिनेटर प्रवीण कपिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, मदनमोहन लाम्बा, कमल नयन ग्रोवर, उप चेयरमैन प्रदीप कुमार धींगड़ा, सुनील भारती, इन्द्रपाल, संजय कुमार, देवशरण, आर्दश भण्डारी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, कीर्तिभूषण त्यागी, उप प्रोग्राम चेयरमैन सुमित कुमार, सचिव पारस वर्मा, नफीस, शुभम वाधवा, प्रदीप मदान, विकास बजाज, वरुण कुमार, रवि कश्यप, सुमित, प्रेस प्रवक्ता विनोद कश्यप, सतीश कुमार के साथ-साथ जिला सदस्य विकास पसरीचा, दीपक जुनेजा, विशाल धवन, विकास सैनी, विभू त्यागी, गौतम सिंह को संगठन के आई.कार्ड व प्रमाण पत्र देकर दायित्व सौपा गया।
जिला अध्यक्ष सतीश कुमार साहनी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी अब भ्रष्टाचार व अपराध को अंकुश लगाने के लिए नई मोर्चाबंदी करने का कार्य करेगा। हमारा संगठन एक ऐसे भारत को देखना चाहते हैं जो भ्रष्टाचार व अपराध से पूर्णतः मुक्त हो। इसके लिए हम सभी को सार्थक प्रयास करने के लिए आगे आना चाहिए। सभागार में मोहित गुप्ता, गुलशन फुटेला, शादाब आबदी, अमनदीप सिंह दुआ, दानिश, रविश, अम्मार आबदी, डा. चन्दन महेश पाहवा, अशोक शर्मा, आई.पी. सिंह, धर्मेन्द्र अनमोल, सुधीर गुम्बर आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।