आरपीएफ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इलेक्ट्रिकल

सोनपुर/बिहार- गुरुवार को सोनपुर रेलवे स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर विभागीय टी20 मुकाबले का अंतिम लीग मैच इलेक्ट्रिकल बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया। इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम इलेक्ट्रिकल 129 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इलेक्ट्रिकल एक तरफ से संतोष प्रकाश 33, सुमित 22 रन बनाए।
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीएफ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार टीम इलेक्ट्रिकल 26 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आरपीएफ के तरफ से प्रमुख स्कोरर रहे अरविंद 26 और रवि शेखर 19 रन । टीम इलेक्ट्रिकल के सबसे सफल गेंदबाज रहे संतोष प्रकाश और राहुल मिश्रा जिन्होंने अपनी टीम के लिए तीन-तीन विकेट लिए। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए संतोष प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

– बिहार से नसीम रब्बानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *