आप मे शामिल हुए पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, टिकट की घोषणा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को कस्बा स्थित गीता पैलेस मे पूर्व चेयरमैन सरजू यादव ने बड़ी संख्या मे साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी की सदस्यता पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने टोपी व माला पहनाकर सभी का पार्टी मे स्वागत किया। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी की घोषणा की। विनय कुमार ने वहां मौजूद बड़ी संख्या मे लोगों से अपील की कि वह आम आदमी पार्टी के नियमों और दी गई जिम्मेदारियों का कर्तव्य निभाएं। यह आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और समाज हित मे किए गए प्रयास ही है। जिसका प्रमाण है कि आज हर दिन बड़ी संख्या मे लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है। बही पूर्व चेयरमैन सरजू यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। आम आदमी पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है। इस अवसर पर पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गौरी शंकर गंगवार, विधानसभा सचिव सुमित गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष शिव अवतार शर्मा, सभासद गजराज मौर्य रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालो मे गंगाराम यादव, राजू रस्तोगी, अनिल शर्मा, संजीव गोयल, प्रेमपाल फौजी, पवन यादव, दीपक द्विवेदी, गजेंद्र यादव, संतोष, रिपुदमन सिंह यादव, अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या मे लोगो ने ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।