आपसी प्रेम शांति और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार- डीएम

बहेड़ी, बरेली। सोमवार को बहेड़ी थाना परिसर मे रंगो के त्योहार होली व शबे ए बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने बहेड़ी मे स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ की। डीएम ने सभी लोगों को आगामी होली पर्व की शुभकामनाए देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने मे आम नागरिक की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी से कहा कि आपसी सहयोग की भावना से त्यौहार मनाएं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि रंगों का त्योहार काफी उल्लास और उमंग से मनाया जाता है। इसी उल्लास के बीच शरारती तत्व भी समाज का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इस अवसर पर होली व शब-ए-बरात एक ही दिन मनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई। होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। सभी लोग इस त्योहार को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। बैठक मे उप जिलाधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *