आज सपा को अलविदा कह देंगे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजसिंह माजरा: प्रदेश अध्यक्ष के सामने करेंगे भाजपा ज्वाइन

सहारनपुर- गंगोह उपचुनाव में शह-मात का खेल जारी है.भाजपा,बसपा,कांग्रेस को लगातार झटके दे रही समाजवादी पार्टी को आज बड़ा झटका लगने जा रहा है । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजसिंह माजरा आज सपा को अलविदा कहने जा रहे हैं, विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजसिंह माजरा आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने महँगी मे भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लेंगे ।बताया जा रहा है कि उनके साथ उनके काफी समर्थक सपा को छोड़कर भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं ।उपचुनाव से ठीक पहले पूर्व सपा जिला अध्यक्ष का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना सपा के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।इससे पहले राजसिंह माजरा भाजपाई ही थे, वह भाजपा के मडँल अध्यक्ष पद पर काम कर चुके हैं।अब वह सपा एम.एल.सी.पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी के नजदीकी लोगों मे शुमार थे, अपनी उपेक्षा के चलते वह नाराज बताये जा रहे थे।
रिपोर्ट: सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।