आजम खान सपा की बदौलत जेल मे, आरक्षण पर राहुल व अखिलेश के बयान अलग-ओपी राजभर

बरेली। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान जिस केस में फंसे है जो सपा के शासन का मामला है। अगर सपा उनकी हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों। सरकार उनकी थी, सारे अधिकारी उनके थे। अगर कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज यह नौबत नही आती। ओम प्रकाश राजभर शनिवार को बरेली पहुंचे। ओमप्रकाश राजभर ने यूनानी मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी संचालन न होने के सवाल पर समीक्षा के दौरान पाया कि बिजली के लिए रुपये न मिलने की वजह से अभी मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे शासन से धनराशि का आवंटन कराएंगे। जल्द ही मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करेंगे। उन्होंने युनानी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता मे राजभर ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म करेंगे, दूसरी तरफ सपा नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। दोनों नेता तय कर लें कि क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करना खिलवाड़ है क्या? संविधान खत्म करना किसकी के बस में नही है। उन्होंने कहा कि पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन सच तो यह है कि हर जाति और धर्म के बदमाश मारे गए हैं। सपा को केवल मंगेश यादव नजर आ रहा है।
सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है- राजभर
उपचुनाव पर राजभर ने कहा कि विपक्ष जानता है कि सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है। जनता भी यह जानती है। इसलिए जनता भी सत्ता के साथ रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां चाहती हैं कि प्रदेश में दंगे हों। दंगा होगा तो उनका वोट फिक्स होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा साकार कर रही है। बिना भेदभाव के काम हो रहा है। स्वच्छता और विकास पर काम हो रहा है।
एनडीए सरकार में ही होगी जातिगण जनगणना
जातिगत जनगणना के सवाल पर राजभर बोले कि लोग जातिवाद करना चाहते हैं। हम लोग जातियों को गोलबंद कर उनको उनका हिस्सा दिलाना चाहते हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग जब सत्ता में रहते हैं, तब इनका जातीय जनगणना याद नहीं आती। तब इनको अपनी जाति याद आती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना नरेंद्र मोदी के नेृतत्व में एनडीए सरकार में ही होगी।
सफाई कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन
नगर निगम मे सफाई कर्मचारियों को वर्दी, दस्ताने और मस्क आदि मिलते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को कोई सुविधा नही मिल रही है। यह मुद्दा उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की ओर से पंचायत राजमंत्री ओपी राजभर के समक्ष उठाया गया। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में 101688 कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों की जान सुरक्षा उपकरण न होने से जोखिम में है। मास्क, दस्ताने और जूते आदि के साथ वर्दी देने का मुद्दा राज्य सरकार के लिए बहुत छोटा है लेकिन कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर नौ जून 2009 के शासनादेश में संशोधन करके आवश्यकता के अनुरूप उपकरणों को उसमें जोड़ दिया जाए तो कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष तेज पाल सिंह के साथ कैलाश बाबू सागर, प्रेम नारायण, विजय पाल सिंह, बृजपाल सिंह आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *