आखिर कब तक वसूला जाएगा छावनी परिषद का टोल

रुड़की/हरिद्वार- रुड़की लक्सर मार्ग पर छावनी परिषद की करीब एक किमी लंबी सड़क है, बोर्ड की ओर से हर साल इस सड़क का टोल ठेका छोड़ा जाता है, पूरे देश मे अब छावनी परिषद कही भी टोल नहीं वसूल रहा है। लेकिन रुड़की में टोल की वसूली जारी है इस टोल के बदले जनता को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है न तो चकाचक सड़क है और ना ही ओवरब्रिज बना है। पहले सड़क भी चौड़ी थी लेकिन अब सड़क पर डिवाइडर लगा दिए गए हैं। टोल वसूली के चक्कर मे जाम लगा रहता है। पहले टोल पांच मिनट में तय होता था अब कई बार 30 मिनट से अधिक का समय लग रहा है। सुविधा शुल्क भी दो और धक्के खाने को मजबूर हैं हर रोज सैकड़ो लोग।
-तसलीम अहमद,हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।