बरेली। जनपद अलीगढ़ के एक गांव के बुजुर्ग घर से करीब 20 दिन पहले घूमने और आंवला के मनौना धाम दर्शन के लिए निकले एक बुजुर्ग का शव मनौना धाम से दूर अर्धनग्न अवस्था मे मिला। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अलीगढ़ निवासी के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जनपद अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव झंझरबा निवासी 50 वर्षीय भगवती प्रसाद पुत्र मवाशी राम का शव शुक्रवार की शाम आंवला थाना क्षेत्र मे मिला था। मृतक के शरीर पर अंडरवियर और बनियान थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद घर वालों ने बताया कि भगवती प्रसाद लगभग 20 दिन पहले बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र मे स्थित मनौना धाम आने के लिए घर से निकले थे। वह अक्सर यात्राओं पर निकल जाते थे। 20 दिन पहले भी वह इसी तरह निकले थे लेकिन वह घर वापस नही लौटे। शुक्रवार की शाम को उनका शव जब पुलिस को आंवला थाना क्षेत्र मे अज्ञात अवस्था मे मिला तो पुलिस ने उनके पास मिले आधार कार्ड के माध्यम से घर वालों को सूचना दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव