अश्लीलता के विरोध पर युवक को होली के दिन मार डाला, ईट से गुप्तांग पर किए प्रहार

बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे होली के दिन संजयनगर गुंसाई गौटिया निवासी 20 वर्षीय युवक गोलू श्रीवास्तव की ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई। नशे मे धुत युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत मे लिया है। वही मृतक गोलू के भाई लालू ने बताया कि सोमवार की सुबह मोहल्ले मे होलिका दहन किया जा रहा था। उसी समय पड़ोस मे रहने वाला युवक पिंटू शराब के नशे मे धुत होकर सबके सामने अपनी पैंट उतार रहा था। गोलू ने उसका विरोध किया तो पिंटू ने अपने साथी अमन, टिंकू व अन्य के संग ईट व पत्थर से गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया। ईट गोलू के सीने पर लगी। हमलावरों ने गोलू के गुप्तांग पर भी प्रहार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लड़कों को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोलू पेंट का काम करता था। उसके पिता मजदूरी करते है। गोलू तीन भाई एक बहन मे सबसे बड़ा था। उसकी हत्या से त्योहार की खुशियां मातम मे बदल गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।