अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

बरेली। महिला ने पति के दूसरी औरतों से अवैध संबंध से परेशान होकर पति का विरोध किया जिस पर दंबग पति ने पत्नी को जमकर पीटा। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण महिला की हालत बेहद बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वालों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र की कॉलोनी की रहने वाली एक महिला का है। जिसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि उसके पति के दूसरी औरतों से अवैध संबंध हैं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने जमकर पीटा। जिसके बाद महिला ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन मे परिवार वालों ने महिला को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। वही इसकी शिकायत थाने मे की है। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।