अभिनव विद्यालय जक्खिनी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए मनाया गया स्थापना उत्सव समारोह

वाराणसी- रोहनिया क्षेत्र के अभिनव विद्यालय जक्खिनी में रविवार को स्थापना उत्सव व वार्षिक समारोह का आयोजन एक साथ हुआ। इस समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी डॉ विजय प्रकाश सिंह ने अच्छे कार्यों के लिए शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक के परिश्रम का फल छात्रों के कार्यक्रमों में दिखता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के सदस्य डॉक्टर हरेंद्र राय ने कहा कि शिक्षकों की असली पूंजी छात्र ही हैं। उसी से शिक्षक की मर्यादा बढ़ती है। समाजवादी अभिनव विद्यालय के विकास के बारे में अभिनव विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर जयराम सिंह ने विस्तार से बताया। इस दौरान डॉक्टर श्री प्रकाश, डॉक्टर चंद्रमड़ी, डॉक्टर चारू चंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर दिवाकर सिंह, डॉ शीला, डॉक्टर विद्यावती देवी,डॉक्टर रविंद्र यादव,डॉ आर एन शुक्ला, डॉक्टर ओपी शुक्ला,प्रभात झा, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष मणि सिंह के साथ ही भारी संख्या में छात्र शिक्षक अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना और मंगलाचरण की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। रंगारंग कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य,राधा कृष्ण होली, नृत्य, एरोबिक्स, स्वेच्छाग्रह, गंगा मंथन गीत, बांग्ला नृत्य, भरतनाट्यम प्रस्तुत हुए। इन कार्यक्रमों में छात्र सुहानी,श्रद्धा रानी, सविता, गीतांजलि, वर्षा सिंह, खुशी, श्रेया, संजना की मनोरम प्रस्तुति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रतिमा यादव, गौरव सोनकर,सौरभ पांडे, अनामिका,गोपाल यादव, दिव्या,मेधा की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।