अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे टेंपो में मारी टक्कर: हादसे में 4 लोगों की मौत और कई घायल

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे टेंपो में टक्कर मारते हुए एक खोखे में जा घुसी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना थाना रोजा के मोहम्मदी रोड की है जहां आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक जाइलो कार अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरे टेंपो में जा टकराई। टेंपो में टकराने के बाद कार एक लकड़ी के खोखे में जा घुसी। इस हादसे में टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवारो मे एक यात्री की मौत हो गई। इस घटना के बाद कई यात्री घायल हो गये। घायलो को पुलिस ने शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।