अटल जी के जन्मदिन पर किया गया जनपद रत्न अलंकरण समारोह आयोजित

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उनकी जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गांधी हाल में जनपद रत्न अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जहां अभिनेता अबीर सूफी को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जनपद रत्न से नबाजा। कैबिनट मंत्री सुरेश खन्ना अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर अब तक जनपद के 99 रत्नों को ढूंढ कर उन्हे अलंकरण कर चुके हैं। इस अलंकरण से जहां स्थानीय लोग उत्साहित हैं वही अपने धारावाहिकों को छोड़कर आए अबीर सूफी खुश नजर आ रहे हैं।

शाहजहांपुर के नगर विधायक सुरेश खन्ना अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में इस बार टीवी कलाकार अबीर सूफी को चुना गया जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जनपद रत्न से सम्मानित किया। आपको बता दें नगर विकास मंत्री जनपद के विशिष्ट लोगों को खोज कर उन्हें जनपद रत्न से सम्मानित करते आए हैं। इस अलंकरण को पाकर अभिनेता अबीर सूफी उत्साहित है।
आपको बता दे अभिनेता अबीर सूफी शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं जो पिछले 10 वर्षों से टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। हाल ही में वह एक टीवी चैनल के धारावाहिक में वह साईं के रोल में दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं इस अलंकरण को सम्मानित करने आए मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि जो मोदी के खिलाफ एकजुट हो रही पार्टियो मे आपस में ही मनमुटाव पैदा होगा और वह संगठित होने से पहले ही बिखर जाएगी। इस लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी का परचम लहराएगा और मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।