अंधेरे मे रहता है फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा का इलाका

बरेली-/ फतेहगंज पश्चिमी। जिले के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा पर हफ्ते भर से स्ट्रीट लाइट न जलने से लोगों को परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइट के न जलने से दुर्घटनाएं होने का एनएचआई इंतजार कर रहा है। हाइवे पर छेड़खानी और राहजनी की घटनाएं बढ़ रही है जबकि एनएचआई को स्ट्रीट जलाना आवश्यक है। टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगो ने बताया कि टोल प्लाजा पर एनएचआई हफ्ते भर से लाइटे नहीं जला रहा है जबकि रात में लाइट जलाना आवश्यक है। जिसके लिए लाइट न आने पर भी जनरेटर से लाइट जलाई जानी चाहिए। लेकिन यहां टोल प्लाजा पर मनमानी चल रही है। स्ट्रीट लाइट और जनरेटर की व्यवस्था होने के बाद भी लाइटें नही जलाई जाती है। अंधेरा होने के चलते लोग सड़क पर न तो रुक सकते हैं और न ही कोई कार्य कर सकते है। कहते हैं कि तेल का खर्च बचाने के लिए टोल प्लाजा वाले जनरेटर नही चलाते है। एनएचआई के अफसर इस बात से अनजान है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।