अंतरराष्ट्रीय युवा वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने आशीष व महामंत्री अतीश

बरेली। बरेली कैंट से विधायक व अंतरराष्ट्रीय युवा वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने वैश्य समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर युवा इकाई का गठन किया। श्री अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में वैश्य समाज को संगठित कर समाज के लोगों व गरीब असहाय वैश्य वर्ग के लोगों के लिए।हमेशा समर्पित रहेंगे। समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे। बरेली मंडल मे संगठन का जुलाई मे एक बड़ा महासम्मेलन कराया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक ने फतेहगंज पश्चिमी निवासी आशीष अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय युवा वैश्य महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष व फरीदपुर के अतीश अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया। इसके अलावा देवचरा के संजय गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीरगंज के ईशु गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सैंथल के राहुल गुप्ता को संगठन मंत्री, आंवला के वरुण अग्रवाल, फरीदपुर के तुषार अग्रवाल व बहेड़ी के सौरभ गुप्ता, शीशगढ़ के मोहित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, एवं हिमांशु गुप्ता रिठौरा, अमित गुप्ता नवाबगंज, सुनील रस्तोगी फतेहगंज पश्चिमी, सुधांशु अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी, रजत अग्रवाल बरेली को जिला सचिव मनोनीत किया। भाजपा विधायक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 दिन के अंदर हर तहसील, कस्बे मे संगठन का विस्तार कर टीम की घोषणा करे। इस अवसर पर सभी चुने गए पदाधिकारीओ विधायक संजीव अग्रवाल ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *