वैशाली/बिहार- हाजीपुर ,होली एवं शब ए बरात पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यगण को संबोधित करते हुए अपील की कि होली एवं शब ए बरात के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनाया जाए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा शांति समिति के उपस्थित सदस्य गण का स्वागत किया गया एवं पूर्व के त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया ।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई है ।सभी चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रयुक्त की गई है, परंतु आप सभी की भी जवाबदेही महत्वपूर्ण है ।आप सभी समाज अभिभावक है ।जिलाधिकारी ने कहा कि इन त्योहारों में कुछ ज्यादा ही उल्लास देखने को मिलेगा ,इसलिए ज्यादा सजग और सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06224 -260220 है ,जिसे सभी लोग नोट कर लें एवं इस पर सूचनाएं जरूर दें ताकि समय से पहले निकटतम टीम को गतिशील कर तुरंत कार्रवाई हो सके ।इसके बाद सभी अंचलों से आए समिति के सदस्य गण से जरूरी जानकारी प्राप्त की गई ।कुछ सदस्यों ने कहा कि इस महान पर्व के अवसर पर पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाई जाए ।सभी पीएचसी की क्रियाशील रखा जाए । वहां विशेषज्ञ डॉक्टर रहे ,उनकी व्यवस्था की जाए ।पीएचसी पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी जाए ।जहां आगजा जलानी है, वहां चौकीदार की प्रतिनियुक्त किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि जब तक जलती रहे तब तक चौकीदार वहां रहे। मोटरसाइकिल से भी पेट्रोल की व्यवस्था की मांग की गई ।क्षेत्रों में अधिकारी की गई है कि किसी भी विवादित स्थल पर होलिका दहन किया जाए ।इसका ध्यान दिया जाए ।डीजे पूरी तरह प्रतिबंध किया गया है। मादक पदार्थों का सेवन भी प्रतिबंधित है ।यह सूचना दी जाए जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। सोशल मीडिया पर भी कराई रखी जाए ।उन्होंने कहा कि आप लोग ही क्षेत्र में बने रहेंगे और भ्रमण के दौरान बुलाए गए जाने पर उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच टीम बनाई गई है ,जो ब्रेथ एनालाइजर के साथ भ्रमण करेगी और जरूरी जांच करेगी ।उन्होंने कहा कि माहौल को खराब ना होने देंगे। दोनों समुदाय के लोग अपनी मर्यादा में रहकर सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से गंगा जमुनी तहजीब पेश करते हुए पर मनाए ।इस अवसर पर जिला अधिकारी के द्वारा सामान्य सभागार में उपस्थित सभी अधिकारी शांति समिति के सदस्य गण सहित संपूर्ण जिला वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई ।इस बैठक में जिला अधिकारी के साथ अपर समाहर्ता वैशाली विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य ,प्रखंड प्रमुख ,मुखिया सहित शांति समिति के सदस्य सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
– बिहार से नसीम रब्बानी
