लखनऊ।सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक महिला सिपाही दो सिपाहियों के साथ फिल्म हीरो नंबर-वन का गाना हीरो तू मेरा हीरो है पर रील बनाई।उस समय ये रील बनाई गई जब महिला सिपाही ड्यूटी पर थी।वीडियो में दो सिपाही भी नजर आ रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और ड्यूटी के समय वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही और वीडियो में नजर आ रहे दो अन्य सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो फरवरी का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद कोतवाली का है।कोतवाली में हेल्प डेस्क पर बैठी एक महिला सिपाही फिल्मी गानों पर झूमती नजर आ रही है।वीडियो बनाकर वायरल करने वाली महिला सिपाही का नाम वसुधा मिश्रा है और डेढ़ साल पहले ही कोतवाली में पोस्टिंग हुई है।महिला सिपाही उस समय चर्चा में आ गईं, जब सिपाही के रील वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया।महिला सिपाही एक वीडियो में सिपाहियों के साथ सड़क पर हीरो तू मेरा हीरो हैं गाने पर रील बना रही थी।
