हिंदुओं की आवाज के रूप में हमेशा आगे रहा है विहिम:अमर सिंह

बरेली। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान मे जिले के कस्बा भुता मे कुंवर बैंकट हॉल में संत रविदास जयंती को सामाजिक समरसता सप्ताह के रूप में मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील फरीदपुर इकाई का गठन भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अमर सिंह गंगवार ने कहा कि यह संगठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता के साथ प्रदेश सरकार की नीतियों को गरीबों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है। देश के प्रत्येक गरीब और वंचित लोगों को उनका हक मिले, इसके लिए संगठन संघर्षरत है। यदि मोदी और योगी समाज का नेतृत्व करते रहे तो निश्चित ही भारतीय संस्कृति की क्रांति का संरक्षण व संवर्धन स्थापित होगा। यह संगठन प्रत्येक हिन्दू नागरिक की आवाज को उठाने में हमेशा आगे रहा है। समरसता एक ऐसा विषय है जिसकी चर्चा करना एवं इसे ठीक प्रकार से कार्यान्वित करना समाज एवं राष्ट्र की मूलभूत आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष नीरज पटेल ने बताया कि सतगुरु रविदास भारत के उन चुनिंदा महापुरुषों में से एक हैं।जिन्होंने अपने वचनों से सारे संसार को एकता भाईचारा पर जोर दिया। रविदास की महिमा को देख लोग इनकी शरण में आकर भक्ति मार्ग में जुड़े और जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों जैसे जात पात के अंत करने के लिए काम किया। जिला उपाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से अपील की कि वे संगठन के हित में कार्य करे। जात पात का भेदभाव खत्म करे। मिलकर कार्य करे। इसके अलावा विश्व हिंदू महासंघ फरीदपुर इकाई का गठन किया गया। जिसमे फरीदपुर तहसील अध्यक्ष इंजीनियर राम, प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा, सह प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा, वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन पांडे, महामंत्री धर्मेंद्र कश्यप को बनाया गया। कार्यक्रम मे मंडल प्रभारी पप्पू पहलवान, सह प्रभारी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, फरीदपुर, रिठौरा आंवला नगर के टीम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।