हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 10वीं के छात्र की मौत

बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के टिसुआ गांव में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाकरगंज गांव के 15 वर्षीय किशोर अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अनमोल अपने दोस्त की बाइक लेकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। अनमोल दसवीं कक्षा का छात्र था। वह शनिवार सुबह अपने दोस्त के साथ कोचिंग पढ़ने टिसुआ गया था। उसका दोस्त बाइक खड़ी कर पानी पीने चला गया था। इसी दौरान अनमोल ने बाइक स्टार्ट कर ली और सड़क पार करने लगा। बरेली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अनमोल पांच बहनों में सबसे छोटा था और उसका एक ही भाई था। उसके माता-पिता नोएडा में निजी नौकरी करते हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है और वे घर आ रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *