सोमपाल शर्मा चुने गए भाजपा जिलाध्यक्ष, आदेश प्रताप व अधीर को दोबारा मिली जिम्मेदारी

बरेली। भाजपा के संगठनात्मक जिला बरेली, आंवला के जिलाध्यक्ष और महानगर के अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को स्मार्ट सिटी के ऑडिटोरियम मे जिलाध्यक्षों की घोषणा जिले के पर्यवेक्षक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने की। जीआईसी ऑडिटोरियम मे उन्होंने बरेली जिलाध्यक्ष के तौर पर सोमपाल शर्मा के नाम की घोषणा की। वही अधीर सक्सेना को दोबारा महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उधर आदेश प्रताप सिंह को दोबारा आंवला जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम में सबसे पहले आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के नाम की घोषणा हुई। दूसरे नंबर पर बरेली जिलाध्यक्ष के लिए सोमपाल शर्मा के नाम की घोषणा की गई। उनके नाम की घोषणा होते ही खुद निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कुर्सी खाली कर उनको बिठाया और स्वागत किया। बरेली भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 27 और महानगर अध्यक्ष पद के लिए 40 लोगों ने आवेदन किया था। आंवला जिलाध्यक्ष पद के लिए 22 आवेदन मिले थे। इस दौरान मंच पर वनमंत्री डॉ अरुण कुमार, गन्ना मंत्री संजय कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम समेत जिले भर के जनप्रतिनिधि और नेता मौजूद रहे। वही बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम एक बार फिर अपने राजनीतिक विरोधियों पर भारी पड़े। मेयर अपने करीबी भाजपा नेता अधीर सक्सेना को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनवाने में कामयाब रहे, जबकि अधीर के नाम पर अन्य जनप्रतिनिधि सहमत नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के एक पदाधिकारी की भी नहीं चली या उन्होंने चलाने का दिखावा किया। हालांकि इसको लेकर महानगर भाजपा का एक गुट खासा मायूस है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीति में हो गया खेल, सांप और नेवले में हो गया मेल, सबके गणित हो गये फेल, बस एक ही चीज की रेलमरेल, इसके सामने सब हो गये डिरेल। जिलाध्यक्षों की घोषणा मे इस बार विधायकों की बिल्कुल नही चली। भाजपा के अंदर गुटबाजी की चर्चाएं भी तेज हो गई है। भाजपा के एमएलसी और विधायकों ने जिसका विरोध किया था। वही सोमपाल शर्मा भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष बन गये। उन्हें भाजपा नेता पवन शर्मा का करीबी माना जाता है। सोमपाल को जिलाध्यक्ष बनवाने में पवन शर्मा का बड़ा योगदान है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *