सीबीगंज में दो अवैध कालोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर

सीबीगंज, बरेली। अवैध कालोनियों के खिलाफ बीडीए की कार्रवाई जा रही है। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को सीबीगंज क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में दो अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि जांच मे सामने आया कि गांव भगवंतापुर मे आफाक उर्फ मन्नी भाई ने 40 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति के प्लाटिंग व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसी गांव मे मुस्तफाक अहमद की ओर से लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जहां बिना नक्शा पास कराए प्लॉट काटे जा रहे थे। टीम ने बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण तोड़ दिया। बीडीए का अभियान विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चला। जिसमें सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी और अन्य सदस्य मौजूद रहे। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि बिना अनुमति जमीनों पर कॉलोनी काटने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नागरिकों से अपील है कि कोई भी भूखंड या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें। बिना स्वीकृत नक्शे के बनी कॉलोनी या निर्माण पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है। बताया जा रहा है कि सीबीगंज, परसाखेड़ा, बिधौलिया और सरनिया, बदायूं रोड क्षेत्र में भी कई स्थानों पर अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इन सभी कॉलोनाइजरों को प्राधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *