सीएम योगी ने बरेली मे 328 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

बरेली। जनपद बरेली मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 328 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में आईटी पार्क और महादेव सेतु शामिल है। जो नाथनगरी बरेली की पहचान बनेंगे। सीएम योगी ने कहा कि नाथनगरी के विकास से बरेली को विरासत और विकास का संगम मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने यूपी मे 7 सालों में 56 लाख मकान और 3 करोड़ टॉयलेट बनवाए है। इसके अलावा सीएम ने बुधवार को अपने दौरे में 288.25 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 10 सालों में हमने बदलते भारत को देखा है 10 साल के पहले का भारत और आज के भारत में कितना अंतर है आज आस्था का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी बीमारू प्रदेश था अब डेवलपमेंट की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है अब यूपी की चर्चा हर तरफ होती है। यूपी में कानून व्यवस्था का राज है महिला किसान और युवाओं की पहले चर्चा नही होती थी। सीएम ने बगैर नाम लिए पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में यूपी को अर्थव्यवस्था में नंबर वन बनाएंगे। वही सीएम ने उन्नाव को भी 241 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। साथ ही यहां फतेहपुर चौरासी में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा के अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा को मतदान करने से वोट बर्बाद हो जाएगा। जो लोग सुरक्षा और रोजगार नही दे सकते उन्हें वोट देने की जरूरत नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *