सीएम के संभावित दौरे से पहले विकास कार्यों मे आई तेजी

बरेली। सीएम के संभावित दौरे से पहले जनपद मे विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम मे बीडीए उपाध्यक्ष ने मंगलवार को विभिन्न प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बीडीए अपनी आवासीय योजना के तहत तमाम विकास की परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसमे रामगंगा नगर, ग्रेटर बरेली समेत अन्य प्रोजेक्टों पर काम किया जा रहा है। रामगंगा नगर मे रामायण वाटिका बनी है। मंगलवार को बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने निरीक्षण के दौरान 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा का कार्य को देखा। जो लगभग पूरा हो गया है। कुछ ही कार्य इसमे बचे है। उपाध्यक्ष ने प्रतिमा स्थल के साथ-साथ रामायण वाटिका, नाथ म्यूजियम और साइंस पार्क का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही या लेटलतीफी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय सीमा का पालन न करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *