मीरगंज, बरेली। सीएचसी पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का आगाज किया गया। अभियान में आशा व आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताएंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल व दस्तक अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। सीएचसी मे आयोजित कार्यक्रम का शनिवार को विधायक डा. डीसी वर्मा व सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि महामारी मे स्वास्थ्य विभाग व आशा ने सराहनीय काम किया। महामारी के समय जब सब लोग घरों में थे तब स्वास्थ्य कर्मचारी व आशा बहुएं दूसरों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे। कोविड कम हुआ है। खत्म नही हुआ है। सीएमओ ने कहा घरों के आसपास गंदगी होने से मच्छर और मक्खी पनपते हैं। जिससे दिमागी बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू एवं डायरिया आदि गंभीर बीमारियां फैलती हैं। रोंगो का संचरण न हो इसको सरकार इस तरह के अभियान चलाती है। लोगों को जागरूक कर बीमारियों से बचा जायेगा। रूटीन टीकाकरण में नौ माह से 12 माह के बीच दिमागी बुखार का पहला और 16 से 24 माह के बीच दूसरा टीका लगाना सम्मिलित है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित कुमार पंवार ने कहा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री अभियान को प्राथमिकता देकर कामयाब बनाएं। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग ने पोषण से संबंधित स्टाल लगाए। एडरा ने सूचना बूथ के रूप में स्टाल लगाए। कार्यक्रम मे जिला मलेरिया अधिकारी देशराज, डा. अमित सिंह, डा. बागीश कुमार, डा. अम्ब्रीश, डा. साहब सिंह, डा. रोहन कुमार. डा. दिव्या मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
