सामूहिक विवाह समारोह कल, सजने लगा पंडाल

बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को जिले के 5 ब्लॉकों में 560 जोड़ों का विवाह संपन्न हो गया। अब 21 अक्तूबर को बरेली नगर और अन्य ब्लॉकों के विवाह समारोह होंगे। 21तैव अक्तूबर के आयोजन को बरेली कॉलेज में तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को जिले के पांच ब्लाकों आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी, नवाबगंज, रामनगर एवं शेरगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन समारोहों में कुल 560 जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ कराया गया। अब 21 अक्तूबर को बरेली के नगरीय निकायों के साथ-साथ अन्य ब्लॉक की शादियां होंगी। बरेली कॉलेज में बरेली नगर निगम क्षेत्र के साथ ही क्यारा, बिथरी, भोजीपुरा और फतेहगंज पश्च्मिी के जोड़ों की शादियां कराई होंगी। 21 अक्टूबर को ही फरीदपुर, मीरगंज, भदपुरा, मझगवां और भुता ब्लॉक के विवाह संबंधित विभागों में होंगे। दमखोदा (रिछा) ब्लॉक का विवाह समारोह 19 अक्तूबर को ही होना था मगर अब इसकी तारीख अलग से तय की जाएगी। शासन की ओर से इस बार बरेली जिले को 1455 कन्याओं की शादी कराने का लक्ष्य सौंपा गया है।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *