बरेली। गुरुवार को शहर मे साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खुलने की सूचना पर श्रम विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने अभियान चलाया। टीम को जो दुकाने खुली मिली। उन्हें बंद कराया गया। इससे बाजार मे भगदड़ मच गई। हालांकि श्रम विभाग के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र मे साप्ताहिक बंदी कराने की अपील की। आपको बता दें कि डीएम मानवेंद्र सिंह ने नगर क्षेत्र और नगर निकायों में साप्ताहिक बंदी के पिछले दिनों आदेश जारी किए थे। उनके निर्देश पर गुरुवार को अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पांडेय के नेतृत्व मे श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने शहर मे पुलिस बल के साथ सिविल लाइंस, पंजाबी मार्केट, टाउन हाल, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड, राजेन्द्रनगर, जनकपुरी और आईवीआरआई रोड पर साप्ताहिक बंदी का पालन कराया गया। अगली बार साप्ताहिक बंदी मे दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वही कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मे पिछले शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी मे कई जगहों पर दुकानें खुली। इस ओर श्रम विभाग ने कोई ध्यान नही दिया। नगर मे शुक्रवार का दिन साप्ताहिक बंदी घोषित है। डीएम ने साप्ताहिक बंदी का सख्ताई के साथ पालन कराने के निर्देश दिए हुए हैं। लेकिन यहां साप्ताहिक बंदी का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। पिछले शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी मुख्य बाजार सहित कई जगहों पर दुकानें खुली नजर आई। इनमें किराना व अन्य दुकानें खुली थी। इस ओर श्रम विभाग की ओर से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बंदी में अगर कोई दुकान खुली मिलती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी संगठनों से सहयोग करने के लिए कहा है।।
बरेली से कपिल यादव
